12th ICPNA
Anuvrat Network
Anuvrat Pledges
  • The Movement
    • Spiritual Patron
    • Anuvrat Global
    • Anuvrat Philosophy
  • Activities
    • International Conference ICPNA
    • Jeevan Vigyan
    • Anuvrat Creativity Contest
    • Childrens Peace Palace
    • Anuvrat Write's Forum
    • Clean Election Campaign
    • D-addiction Campaign
    • Environment Awareness Campaign
  • Press & Media
    • News
    • Our Publications
    • Testimonials
    • Gallery
  • Anuvibha
    • The Institution
    • Aims & Objectives
    • Founder
    • Executive Board
    • Anuvibha Awards
    • President’s Message
  • Contact Us

प्रख्यात उद्योगपति श्री रतन टाटा को अणुव्रत पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Jul, 2024

मुंबई। अणुक्त विश्व भारती द्वारा वर्ष 2023 के लिए दिया जाने वाला प्रतिष्ठित अणुव्रत पुरस्कार प्रसिद्ध उद्योगपति एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री रतन टाटा को उनके मुंबई स्थित आवास पर प्रदान किया गया। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के अध्यक्ष श्री अविनाश नाहर के साथ वहां पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने श्री रतन टाटा को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं 1.51 लाख का चैक भेंट किया।

इस अवसर पर अणुविभा के महासचिव श्री भीखम सुराणा, मुंबई सीमा शुल्क आयुक्त श्री अशोक कुमार कोठारी, अणुविधा के उपाध्यक्ष श्री विनोद कुमार कोठारी और संयुक्त सचिव श्री मनोज सिंघवी उपस्थित थे। अणुविभा के अध्यक्ष श्री नाहर ने श्री रतन टाटा को अणुविधा पुरस्कार प्रदान करते हुए, मानव जाति के प्रति उनके सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

और दुनिया के सामने मानवता की एक महान मिसाल पेश करने के लिए पूरे अणुविधा परिवार की ओर से बधाई दी। उन्होने कहा कि अनुजत अनुशार आवार्य श्रीमहाश्रमण ने श्री रतन टाटा को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। श्री रतन टाटा ने अणुव्रत विश्व भारती के प्रति अपना हार्दिक आभार और सम्मान व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि पिछले 75 वर्षों से सतत गतिशील अणुव्रत आंदोलन मानवीय एकता, नैतिकता, अहिंसा और स‌द्भावना के क्षेत्र में व्यापक कार्य कर रहा है। आचार्य तुलसी द्वारा शुरू किए गए इस आंदोलन ने संयुक्त राष्ट्र में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। अणुव्रत पुरस्कारों की एक श्रृंखला में अब तक देश के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया है, जिनमें श्री आत्माराम, श्री जैनेंद्र कुमार, श्री शिवाजी भावे, श्री शिवराज पाटिल, श्री नीतीश कुमार, डॉ. ए.पी. जे. अब्दुल कलाम, डॉ. मनमोहनसिंह, पू श्री टी. एन. शेषन, श्री प्रकाश आप्टें आदि शामिल हैं। इस अवसर पर अणुव्रत प्रतिनिधिमंडल ने श्री रतन टाटा को अणुक्त साहित्य 'अणुव्रत' और बच्चों का देश पत्रिकाओं के विशेष अंक पर भेंट किये। साथ ही अत चुनाव शुद्ध अभियान अनुत डिजिटल डिटॉकर, एलिवेट, पर्यावरण शुद्धि अभियान नशामुक्ति अभियान, जीवन विज्ञान आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। श्री रतन टाटा ने अनके माध्यम से मानवाज की भलाई के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।
 


Important Links

  • Amritmahotsav
  • News
  • Publication/Magazine
  • Gallery
  • Anuvrat Balodaya
  • Executive Board
  • Anuvibha Awards

Explore Us

  • Home
  • Activities
  • Press & Media
  • About us
  • Contact Us

Contact Info

  • Anuvart Vishva Bharati Society (Anuvibha) Children's Peace Palace P.O. Box. 28, Rajsamand-313326, Rajasthan, INDIA
  • +91-2952-220516
  • anuvibha@anuvibha.org
© 2026 Anuvibha. All Rights Reserved