12th ICPNA
Registration Form
Anuvrat Network
Anuvrat Pledges
  • The Movement
    • Spiritual Patron
    • Anuvrat Global
    • Anuvrat Philosophy
  • Activities
    • International Conference ICPNA
    • Jeevan Vigyan
    • Anuvrat Creativity Contest
    • Childrens Peace Palace
    • Anuvrat Write's Forum
    • Clean Election Campaign
    • D-addiction Campaign
    • Environment Awareness Campaign
  • Press & Media
    • News
    • Our Publications
    • Testimonials
    • Gallery
  • About us
    • The Institution
    • Aims & Objectives
    • Founder
    • Executive Board
    • Anuvibha Awards
    • President’s Message
  • Contact Us

डिजिटल गैजेट्स का हो सदुपयोग : आचार्य श्री महाश्रमण

January, 2024

लोगों ने स्वीकार किया डिजिटल डिटॉक्स संकल्प

मुंबई | अंधेरी प्रवास के दूसरे दिन तिलक उद्यान में अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण ने अणुव्रत विश्व भारती द्वारा आयोजित डिजिटल डिटॉक्स कार्यक्रम के संदर्भ में कहा कि मोबाइल आदि अत्याधुनिक उपकरणों से कितनी सुविधा, कितना लाभ है। इसका उजला पक्ष है तो इसका अंधेर पक्ष भी है। इन अत्याधुनिक उपकरणों के अंधेर पक्ष को जानकर इन उपकरणों के सदुपयोग का विवेक रखने का प्रयास होना चाहिए। आचार्य प्रवर ने उपस्थित गणमान्य लोगों व जनता से आह्वान किया कि आप सभी लोग एक महीने के लिए रात्रि बारह बजे से सुबह सात बजे तक अति आवश्यक कार्यवश या आये फोन को रिसीव करने के सिवाय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेंगे, ऐसा संकल्प स्वीकार कर सकते हैं क्या? आचार्य श्री के इस आह्वान पर उपस्थित सभी लोगों ने अपने स्थान पर खड़े होकर यह संकल्प स्वीकार किया। साध्वीवर्या सम्बुद्धयशाजी ने भी उपस्थित जनता को उद्घोधित किया। डिजिटल डिटॉक्स कार्यक्रम के संदर्भ में मुनि जागृतकुमार व मुनि डॉ. अभिजीतकुमार ने भी अपनी अभिव्यक्ति दी। अणुविभा के सहमंत्री मनोज सिंघवी और अणुव्रत डिजिटल डिटॉक्स के संयोजक प्यारचंद मेहता ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर अणुविभा की ओर से एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखायी गयी। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ गोस्वामी, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर व डायरेक्टर असित मोदी, भारत सरकार के प्लानिंग कमीशन की मेम्बर अर्चना जैन, मीरा- भायंदर की विधायक गीता जैन, साइकोलॉजिस्ट डॉ. रिक्की पोरवाल, डॉ. निष्ठा दलवानी, स्टेम सेल्स विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कोठारी ने भी विचार रखे।


Important Links

  • Amritmahotsav
  • News
  • Publication/Magazine
  • Gallery
  • Anuvrat Balodaya
  • Executive Board
  • Anuvibha Awards

Explore Us

  • Home
  • Activities
  • Press & Media
  • About us
  • Contact Us

Contact Info

  • Anuvart Vishva Bharati Society (Anuvibha) Children's Peace Palace P.O. Box. 28, Rajsamand-313326, Rajasthan, INDIA
  • +91-2952-220516
  • anuvibha@anuvibha.org
© 2026 Anuvibha. All Rights Reserved