11th ICPNA
Anuvrat Network
Anuvrat Pledges
अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता 2024 (प्रथम चरण) परीक्षा परिणाम
  • About Us
  • The Movement
    • Spiritual Patron
    • Anuvrat Philosophy
  • Anuvibha
    • Aims & Objectives
    • Founder
    • Executive Board
    • Awards & Recognition
    • Anuvibha Awards
    • President’s Message
  • Activities
    • International Conference ICPNA
    • Jeevan Vigyan
    • Anuvrat Creativity Contest
    • Childrens Peace Palace
    • Anuvrat Write's Forum
    • Clean Election Campaign
    • D-addiction Campaign
    • Environment Awareness Campaign
  • Press & Media
    • News
    • Our Publications
    • Testimonials
    • Gallery
  • Contact Us

प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को मिलेगा अणुव्रत पुरस्कार

Nov, 2023

अणुविभा अध्यक्ष ने की विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा

मुंबई | अणुव्रत आंदोलन की प्रतिनिधि संस्था अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (अणुविभा) ने विभिन्न क्षेत्रों में दिये जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा की है। वर्ष 2023 का सर्वाधिक प्रतिष्ठित 'अणुव्रत पुरस्कार' मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता, सादगीपूर्ण जीवनशैली एवं नैतिक मूल्यों के प्रति निष्ठा के लिए जाने-माने उद्योगपति व समाजसेवी रतन टाटा को दिया जाएगा। इसके अन्तर्गत डेढ़ लाख रुपये का चेक, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाता है। अणुवा अध्यक्ष अविनाश नाहर ने अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के सान्निध्य मं 1 अक्टूबर को अन्य पुरस्कारों की भी घोषणा की।


वरिष्ठ साहित्यकार व गीतकार, रेडियो उद्घोषक एवं वर्तमान में पं. जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी राजस्थान के अध्यक्ष इकराम राजस्थानी को 'अणुव्रत लेखक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके तहत 51 हजार रुपये का चेक, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जाएंगे।

अणुव्रत आंदोलन को अपनी सुदीर्घ समर्पित सेवाएं प्रदान करने के लिए अणुव्रत कार्यकर्ता व अणुव्रत महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मुंबई के डालचंद कोठारी को 'अणुव्रत गौरव सम्मान' प्रदान किया जाएगा। इसके तहत स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।


नयी पीढ़ी के सन्तुलित विकास हेतु अणुव्रत आंदोलन के महत्वपूर्ण प्रकल्प जीवन विज्ञान कार्यक्रम को अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करने के लिए दक्ष प्रशिक्षक चेन्नई के राकेश खटेड़ को 'जीवन विज्ञान पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अन्तर्गत एक लाख रुपये का चेक, स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाता है।


Important Links

  • Amritmahotsav
  • News
  • Publication/Magazine
  • Gallery
  • Anuvrat Balodaya
  • Executive Board
  • Anuvibha Awards
  • Books

Explore Us

  • Home
  • Anuvibha
  • Activities
  • Press & Media
  • Contact Us

Contact Info

  • Anuvart Vishva Bharati Society (Anuvibha) Children's Peace Palace P.O. Box. 28, Rajsamand-313326, Rajasthan, INDIA
  • +91-2952-220516
  • anuvibha@anuvibha.org
  • Mon - Sat / 9:00 - 18:00
© 2025 Anuvibha. All Rights Reserved