12th ICPNA
Registration Form
Anuvrat Network
Anuvrat Pledges
  • The Movement
    • Spiritual Patron
    • Anuvrat Global
    • Anuvrat Philosophy
  • Activities
    • International Conference ICPNA
    • Jeevan Vigyan
    • Anuvrat Creativity Contest
    • Childrens Peace Palace
    • Anuvrat Write's Forum
    • Clean Election Campaign
    • D-addiction Campaign
    • Environment Awareness Campaign
  • Press & Media
    • News
    • Our Publications
    • Testimonials
    • Gallery
  • About us
    • Aims & Objectives
    • Founder
    • Executive Board
    • Anuvibha Awards
    • President’s Message
  • Contact Us

जीवन विज्ञान चिंतन गोष्ठी

Feb, 2025

"शिक्षा के क्षेत्र में जीवन विज्ञान का विस्तार आवश्यक" - मुनि जिनेश कुमार जी

26 जनवरी 2025, अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री जिनेश कुमार जी की सानिध्य व अणुव्रत समिति कोलकाता के तत्वावधान में जीवन विज्ञान चिंतन संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
मुनि श्री जिनेश कुमार जी ने प्रेरणादायी उद्बोधन फरमाते हुए कहा कि जीवन के दो महारत्न हैं अणुव्रत और जीवन विज्ञान। शिक्षा के क्षेत्र में जीवन विज्ञान के महत्व पर जोर देते हुए आपने कहा कि ज़्यादा से ज़्यादा प्रशिक्षकों को तैयार करना चाहिए जिससे जीवन विज्ञान को अधिक से अधिक स्कूलों और बच्चों तक पहुँचाया जा सके। शिक्षा केवल शैक्षणिक न रहकर जीवन निर्माण का आधार बने। 
जीवन विज्ञान शिक्षा का वो पहलू है जो व्यक्ति को विवेक संपन्न बनाता है। आचरण में अगर विवेक आ जाता है तो जीवन आलोकमय बन जाता है। यह जीवन जीने की कला संवेग नियंत्रण करना सिखाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अणुविभा के न्यासी रतन दुगड़ ने बताया कि अंधकार और प्रकाश दोनों का महत्व होता है। यह अंधकार से प्रकाश की ओर जाने की प्रक्रिया है।
अणुविभा के प्रचार प्रसार मंत्री पंकज दुधोडिया ने अपने वक्तव्य में कोलकाता समिति को जीवन विज्ञान के कार्य को गति प्रगति प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।
अणुविभा के जीवन विज्ञान विभाग सह संयोजक कमल बेंगानी ने जीवन विज्ञान की 3 से 10 कक्षा तक की पुस्तक के बारे में जानकारी दी और बताया कि  नर्सरी से 2 कक्षा तक की पुस्तकें प्रकाशित हो रही हैं और स्कूलों में फॉलोअप आदि सभी कार्यक्रम डिजिटलाइज कर दिया है।
कार्यक्रम में टॉलीगंज सभा अध्यक्ष अशोक पारख,मंत्री राजीव दुगड़, निवर्तमान सभा अध्यक्ष मानक डागा, समिति के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर चोरडिया,कमला छाजेड,सुरेन्द्र मुनोत, अजय पुगलिया, विनय सेठिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुलनीय सहयोग किया। कार्यक्रम में टॉलीगंज सभा, महिला मंडल सदस्यों सहित जीवन विज्ञान प्रशिक्षक प्रवीण दुगड़, मनीषा नाहटा, रिद्धि बोथरा, ताराचंद जैन की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का कुशल संचालन अणुव्रत समिति कोलकाता के अध्यक्ष प्रदीप सिंघी ने किया तथा आभार ज्ञापन अणुव्रत समिति कोलकता के मंत्री / जीवन विज्ञान के प्रशिक्षक नवीन दुगड़ ने किया।
उपस्थित जनमेदनी ने इस कार्यक्रम को खूब सराहा।
 


Important Links

  • Amritmahotsav
  • News
  • Publication/Magazine
  • Gallery
  • Anuvrat Balodaya
  • Executive Board
  • Anuvibha Awards

Explore Us

  • Home
  • Activities
  • Press & Media
  • Contact Us

Contact Info

  • Anuvart Vishva Bharati Society (Anuvibha) Children's Peace Palace P.O. Box. 28, Rajsamand-313326, Rajasthan, INDIA
  • +91-2952-220516
  • anuvibha@anuvibha.org
© 2026 Anuvibha. All Rights Reserved