अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्त्वावधान में अनेकानेक प्रकल्प संचालित किये जा रहे हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण प्रकल्प है 'अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट' | अणुविभा अध्यक्ष अविनाश नाहर, महामंत्री भीखम सुराणा, अणुव्रत अमृत महोत्सव के राष्ट्रीय संयोजक संचय जैन एवं अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक प्रताप दुगड़ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2023 के तहत 20 अगस्त तक देश भर के 700 से अधिक स्कूलों का रजिस्ट्रेशन हो गया है।
अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2023 के राष्ट्रीय संयोजक राजेश चावत ने बताया कि देश भर से एक लाख से अधिक बच्चों को अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2023 में सहभागी बनाने का लक्ष्य है।