महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी आचार्य श्री महाश्रमण की सन्निधि में पहुँचे। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं महाराष्ट्र की धरती पर आचार्य महाश्रमणजी का हृदय से स्वागत अभिनंदन करता हूँ। महाराष्ट्र संतों की भूमि, पावन भूमि है। आपके आने से और समृद्ध भी हो जाएगी। आप एक मिशन पर कार्य कर रहे हैं। आपने 55000 किमी की यात्रा की है। हम आपका आशीर्वाद लेने आये हैं। हमने भी ड्रग फ्री मुंबई पर कार्य शुरू किया है। पूज्य प्रवर ने सद्भावना, नैतिकता और नशामुक्ति के बारे में समझाते हुए आशीर्वचन फरमाया । व्यवस्था समिति की ओर से मुख्यमंत्री शिंदे का सम्मान किया गया।