11th ICPNA
Anuvrat Network
Anuvrat Pledges
अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता 2024 (प्रथम चरण) परीक्षा परिणाम
  • About Us
  • The Movement
    • Spiritual Patron
    • Anuvrat Philosophy
  • Anuvibha
    • Aims & Objectives
    • Founder
    • Executive Board
    • Awards & Recognition
    • Anuvibha Awards
    • President’s Message
  • Activities
    • International Conference ICPNA
    • Jeevan Vigyan
    • Anuvrat Creativity Contest
    • Childrens Peace Palace
    • Anuvrat Write's Forum
    • Clean Election Campaign
    • D-addiction Campaign
    • Environment Awareness Campaign
  • Press & Media
    • News
    • Our Publications
    • Testimonials
    • Gallery
  • Contact Us
Download Pdf

नई पीढ़ी में रचनात्मकता और सकारात्मकता को प्रोत्साहित करने का राष्ट्रव्यापी अभियान

अणुव्रत आंदोलन के प्रवर्तक आचार्य तुलसी ने देश की आजादी के समय भारत की जनता को "असली आजादी अपनाओ" का आह्वान किया था। उनका मानना था कि जब तक प्रत्येक नागरिक हिंसा, अनैतिकता, कट्टरता, जातिवाद, कुरूढ़ियों, अंधविश्वास, भ्रष्टाचार जैसी बुराइयों से स्वयं को आजाद नहीं करेगा, देश को मिली आजादी का सही लाभ जनता को नहीं मिल पाएगा। उन्होंने समाधान के रूप में संयम का सूत्र दिया और 1 मार्च 1949 को अणुव्रत आंदोलन का सूत्रपात किया। "आजादी का अमृत महोत्सव" आज हमें आचार्य तुलसी के उसी आह्वान की याद दिलाता है। अणुव्रत के अमृत महोत्सव के अवसर पर आइए, हम असली आजादी के प्रति अपने आप को संकल्पित करें और श्रेष्ठ भारत के अभियान को साकार करें।

प्रतियोगिताएं

  • लेखन
  • चित्रकला
  • गायन
  • भाषण
  • कविता

राष्ट्रीय स्तर पर आकर्षक पुरस्कार

दो समूह

  • ग्रुप -1: कक्षा 5-8
  • ग्रुप-2: कक्षा 9-12

चार स्तर

  • स्कूल
  • जिला
  • राज्य
  • राष्ट्रीय

प्रारूप

  • ऑफलाइन

सहभागिता

राज्य

15+

शहर/कस्बे

200+

बच्चे

1 Lac +

सामान्य नियम

  • अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट में सहभागिता निःशुल्क है।
  • सभी स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता को स्मृति चिह्न व प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
  • राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता को आकर्षक पुरस्कार/ नकद राशि व प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
  • राष्ट्रीय विजेता प्रतिभागियों के नाम व चित्र "अणुव्रत" पत्रिका एवं "बच्चों का देश" राष्ट्रीय बाल पत्रिका में प्रकाशित किए जाएंगे।
  • निर्णायकों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा, इस संबंध में किसी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • किसी भी दिशानिर्देश/नियम का उल्लंघन पाए जाने पर प्रतिभागी को बिना सूचित किए प्रतियोगिता से बाहर किया जा सकता है।
  • प्रतियोगिता की प्रत्येक विधा के लिए दिशानिर्देश अलग से जारी किए गए हैं, उनका अनुपालन आवश्यक है।
  • स्कूल, जिला व राज्य स्तरीय प्रत्येक प्रतियोगिता में केवल प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी ही अगले स्तर के लिए योग्य होंगे। केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही प्रथम, द्वितीय व तृतीय तीन स्थानों के लिए प्रतिभागियों का चयन होगा।
  • एक प्रतिभागी एक से अधिक प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।
  • प्रतियोगिता की विभिन्न विधाओं में प्रत्येक स्तर के लिए निर्धारित अलग-अलग विषय के अनुसार प्रतिभागियों को प्रस्तुति देनी होगी।

प्रक्रिया एवं समय-सारिणी

  • अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट- 2023 में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यालय को सर्वप्रथम गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण करवाना होगा। गूगल फॉर्म का लिंक इस ब्रोशर में दिया गया है।
  • पंजीकृत स्कूल 30 अगस्त 2023 तक स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थानीय अणुव्रत कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में करेगा।
  • एक स्कूल एक अथवा अधिक प्रतियोगिताओं में भाग ले सकता है। एक प्रतिभागी एक से अधिक प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।
  • प्रतियोगिता आयोजन के समय अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2023 के बैनर का उपयोग करना आवश्यक होगा जिसके लिए स्थानीय अणुव्रत कार्यकर्ता से संपर्क किया जा सकता है।
  • स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थियों की जानकारी निर्धारित फॉर्म (Excel Sheet Format) में 5 सितम्बर 2023 तक स्थानीय प्रतियोगिता प्रभारी को लिखित में एवं acc.schoolparticipants@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से प्राप्त होना आवश्यक है।
  • स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले विजेता प्रतिभागियों की जानकारी निर्धारित फॉर्म (Excel Sheet Format) में 5 सितम्बर 2023 तक स्थानीय प्रतियोगिता प्रभारी को लिखित में एवं acc.schoolwinners@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से प्राप्त होना आवश्यक है।
  • सभी Excel Sheet Formats स्थानीय अणुव्रत कार्यकर्ता से प्राप्त किए जा सकते हैं।
  • स्कूल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी ही जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के योग्य होंगे।
  • जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 30 सितम्बर 2023 तक सम्पन्न करना अनिवार्य होगा।
  • जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थियों की जानकारी निर्धारित फॉर्म (Excel Sheet Format) में 5 अक्टूबर 2023 तक acc. districtparticipants@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से प्राप्त होना आवश्यक होगा।
  • जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के योग्य होंगे। प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों की जानकारी निर्धारित फॉर्म (Excel Sheet Format) में 5 अक्टूबर 2023 तक acc.districtwinners@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से प्राप्त होना आवश्यक होगा।
  • राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 31 अक्टूबर 2023 तक सम्पन्न हो जाएगा। राज्य स्तरीय आयोजन के स्थान व तिथि की सूचना यथासमय स्थानीय प्रतियोगिता प्रभारी द्वारा दे दी जाएगी।
  • राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थियों की जानकारी निर्धारित फॉर्म (Excel Sheet Format) में 5 नवम्बर 2023 तक acc.stateparticipants@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से प्राप्त होनाआवश्यक होगा।
  • राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी ही राष्ट्रीय स्तर के लिए योग्य होंगे। प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों की जानकारी निर्धारित फॉर्म (Excel Sheet Format) में 5 नवम्बर 2023 तक acc.statewinners@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से प्राप्त होना आवश्यक होगा।
  • राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के विजेताओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनकी प्रस्तुति के आधार पर किया जाएगा।
  • राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन मुंबई में किये जाने की सम्भावना है जिसमें वे अपनी प्रस्तुति भी दे सकेंगे। इस सम्बन्ध में अंतिम निर्णय की सूचना यथा समय विजेता प्रतिभागियों को दे दी जाएगी।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विषय

गायन प्रतियोगिता : मानवीय एकता

  • स्कूली स्तर - अणुव्रत गीत
  • जिला स्तर - बदले युग की धारा, अणुव्रत की अलख जगाएँ, अणुव्रत दर्शन इस कलियुग में, अणुव्रत की चेतना हो विश्व का आधार
  • राज्य स्तर - असली आजादी अपनाओ, अणुव्रत चेतना गीत, आओ मित्रो चित्र बनाएं, यह अणुव्रत विश्व बंधुता का

चित्रकला प्रतियोगिता: बेहतर व्यक्ति, बेहतर समाज

  • स्कूली स्तर - नशे से आजादी
  • जिला स्तर - प्रदूषण से आजादी
  • राज्य स्तर - अनेकता में एकता, भारत की विशेषता

भाषण प्रतियोगिता : असली आजादी क्या, क्यों और कैसे?

  • स्कूली स्तर - अनैतिकता और भ्रष्टाचार से आजादी
  • जिला स्तर - कुरूढ़ियों और अंधविश्वास से आजादी
  • राज्य स्तर - हिंसा और नफरत से आजादी

कविता प्रतियोगिता : आओ, प्रेम से रहना सीखें!

  • स्कूली स्तर - आओ, प्रकृति से प्रेम करना सीखें
  • जिला स्तर - आओ, मानव-मानव से प्रेम करना सीखें
  • राज्य स्तर - आओ, भारत देश से प्रेम करना सीखें

निबंध प्रतियोगिता : समस्याएँ अनेक, समाधान एक - अणुव्रत जीवनशैली

  • स्कूली स्तर - संयम है समाधान का सूत्र
  • जिला स्तर निज पर शासन फिर अनुशासन
  • राज्य स्तर - गांधी दर्शन और अणुव्रत दर्शन में क्या है समानता?

अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट-2023 में अपने विद्यालय का पंजीयन करने के लिए गूगल फॉर्म का लिंक -

https://bit.ly/3CHFY60

प्रतियोगिताओं के नियम दिशा-निर्देश

गायन प्रतियोगिता
  • भाषा - हिंदी, अंग्रेजी।
  • गायन प्रतियोगिता के दो प्रारूप होंगे एकल एवं समूह।
  • प्रतिभागी किसी एक या दोनों प्रारूप में भाग ले सकते हैं।
  • समूह गायन में प्रतिभागियों की संख्या 5 ही होना आवश्यक है।
  • प्रत्येक लेवल पर निर्धारित गीतों में से ही किसी एक गीत की प्रस्तुति दी जा सकती है।
  • स्वरचित गीत थीम के हिसाब से हो तो भी प्रस्तुति दी जा सकती है।
  • समय सीमा अधिकतम 4 मिनट (आवश्यक हो तो पद्य कम करें)
  • स्वीकृत वाद्य यंत्र: (हारमोनियम, तबला, ढोलक में से कोई 2) तथा (मंजीरा, मीराकस और खंजरी में से कोई 2) का उपयोग किया जा सकता है।
  • प्रतिभागी स्वयं अपनी अलग धुन उपयोग करने के लिए स्वतंत्र है।
निबंध प्रतियोगिता
  • भाषा : हिंदी, अंग्रेजी।
  • निबंध का विषय प्रारंभ में ऊपर की ओर लिखें।
  • निबंध का स्वलिखित एवं मौलिक होना आवश्यक है।
  • रचना साफ-सुथरे पठनीय अक्षरों में लिखी हुई हो अथवा टाइप की हुई हो।
  • शब्द सीमा: समूह 1 के लिए 500 से 750 शब्द एवं समूह 2 के लिए 750 से 1000 शब्द।
  • चयनित प्रतिभागियों को निबंध की मूल प्रति अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट के स्थानीय संयोजक को स्कूल के माध्यम से प्रेषित करनी होगी।
चित्रकला प्रतियोगिता
  • रंग माध्यम - प्रतिभागी को अपने पसंद के रंग माध्यम चयन करने की स्वतंत्रता होगी।
  • ड्राइंग शीट का आकार : समूह 1 एवं समूह 2 के लिए 15/20 इंच
  • चित्र का विषय ड्राईंग शीट पर चित्र के ऊपर की ओर लिखें।
  • चयनित प्रतिभागियों के चित्रों की मूल प्रति अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट के स्थानीय संयोजक को स्कूल के माध्यम से प्रेषित करनी होगी।
भाषण प्रतियोगिता
  • भाषा : हिंदी, अंग्रेजी।
  • प्रतिभागी भाषण प्रारंभ करने से पूर्व उसका विषय बोलें।
  • समय सीमा अधिकतम 3 मिनट
कविता प्रतियोगिता
  • भाषा - हिंदी, अंग्रेजी।
  • कविता का विषय प्रारंभ में ऊपर की ओर लिखें।
  • कविता का स्वलिखित एवं मौलिक होना आवश्यक है।
  • रचना साफ-सुथरे पठनीय अक्षरों में लिखी हुई हो अथवा टाइप की हुई हो।
  • शब्द सीमा: समूह 1 के लिए 15 लाइन या 75 शब्द एवं समूह 2 के लिए 20 लाइन या 100 शब्द।
  • चयनित प्रतिभागियों को कविता की मूल प्रति अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट के स्थानीय संयोजक को स्कूल के माध्यम से प्रेषित करनी होगी।
  • स्कूल एवं जिला स्तर पर लेखन कविता प्रतियोगिता होगी। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कविता लेखन व प्रस्तुति दोनों के माध्यम से विजेता तय किये जायेंगे।

मूल्यांकन योजना

गायन प्रतियोगिता

एकल और समूह

मूल्यांकन अंक
गीत संरचना 20
स्वर एवं लय 20
ताल एवं संगीत 20
उच्चारण 20
प्रस्तुति 20
कुल 100
ड्राइंग प्रतियोगिता
मूल्यांकन अंक
विषय से संबद्धता 20
चित्रांकन कौशल 20
रचनात्मकता एवं मौलिकता 20
रंग संयोजन 20
स्वच्छता एवं पस्तति 20
कुल 100
काव्य प्रतियोगिता
मूल्यांकन अंक
विषय वस्तु एवं रूपरेखा 20
व्याकरण 20
रचनात्मकता एवं मौलिकता 20
भाषा शैली 20
प्रस्तुति 20
कुल 100
निबंध प्रतियोगिता
मूल्यांकन अंक
विषय एवं रूपरेखा 20
व्याकरण 20
रचनात्मकता एवं मौलिकता 20
भाषा शैली 20
प्रस्तुति 20
कुल 100
भाषण प्रतियोगिता
मूल्यांकन अंक
प्रस्तावना 20
विषय-वस्तु की सटीकता 20
प्रस्तुति एवं हाव-भाव 20
क्रमबद्धता 20
समय एवं प्रभावशीलता 20
कुल 100

विशेष अनुरोध :

अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट- 2023 में भाग लेने वाले बच्चे "विद्यार्थी अणुव्रत" के 7 सूत्रों को स्वीकार करें, यह अपेक्षित है।

ये उनके बेहतर जीवन निर्माण में सहायक होंगे।

विद्यार्थी अणुव्रत
  • मैं परीक्षा में अवैध उपायों का सहारा नहीं लूंगा।
  • मैं हिंसात्मक एवं तोड़फोड़ मूलक प्रवृत्तियों में भाग नहीं लूंगा।
  • मैं अश्लील शब्दों का प्रयोग नहीं करूंगा, अश्लील साहित्य नहीं पदूंगा तथा अश्लील चलचित्र नहीं देखूंगा।
  • मैं मादक तथा नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करूंगा।
  • मैं चुनाव के संबंध में अनैतिक आचरण नहीं करूंगा।
  • मैं दहेज से अनुबंधित एवं प्रदर्शन से युक्त विवाह नहीं करूंगा और न ऐसे किसी विवाह में भाग लूंगा।
  • मैं बड़े वृक्ष नहीं काटूंगा और प्रदूषण नहीं फैलाऊंगा।

जीवन विज्ञान

विद्यार्थी के संतुलित जीवन निर्माण की आधारशिला है जीवन विज्ञान प्रकल्प। हजारों स्कूलों में लाखों विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम से लाभान्वित हो चुके हैं। जीवन विज्ञान बौद्धिक विकास के साथ-साथ बच्चों के भावनात्मक विकास का मार्ग प्रशस्त कर एक सफल व्यक्तित्व की बुनियाद रखता है। प्रभावी शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न कक्षाओं के लिए उपलब्ध जीवन विज्ञान की पुस्तकें इस प्रकल्प को उपलब्धिपरक बनाती हैं।

संपर्क सूत्र - 91166 34514 | jeevan.vigyan@anubiha.org

अणुव्रत बालोदय

बाल केंद्रित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की अंतर्निहित शक्तियों को निखारने का कार्यक्रम है अणुव्रत बालोदय । राजसमंद स्थित चिल्ड्रन' स पीस पैलेस में सृजित 30 बालोदय दीर्घाएं बच्चों को न केवल जीवन मूल्यों से परिचित कराती हैं वरन इन मूल्यों को जीवन में अपनाने के प्रति रुचि, आस्था व विश्वास जगाती हैं। आवासीय बालोदय शिविरों और बालोदय एज्यूटूर कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल इससे जुड़ सकते हैं।

संपर्क सूत्र - 91166 34513 | balodaya@anubiha.org

बच्चों का देश

बच्चों का देश' एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय राष्ट्रीय बाल मासिक पत्रिका है। गत 22 वर्षों से प्रकाशित यह पत्रिका बच्चों के स्वस्थ मनोरंजन के साथ ही उनके संस्कार निर्माणः का सहज अवसर उपलब्ध कराती है। बहुरंगी चित्रों एवं शरा विभिन्न साहित्यिक विधाओं की उत्कृष्ट रचनाओं को समेटे यह बाल मनोविज्ञान आधारित पत्रिका हर बच्चे के लिए पठनीय है।

संपर्क सूत्र - 91166 34513 1 bkd.patrika@anubiha.org

Important Links

  • Amritmahotsav
  • News
  • Publication/Magazine
  • Gallery
  • Anuvrat Balodaya
  • Executive Board
  • Anuvibha Awards
  • Books

Explore Us

  • Home
  • Anuvibha
  • Activities
  • Press & Media
  • Contact Us

Contact Info

  • Anuvart Vishva Bharati Society (Anuvibha) Children's Peace Palace P.O. Box. 28, Rajsamand-313326, Rajasthan, INDIA
  • +91-2952-220516
  • anuvibha@anuvibha.org
  • Mon - Sat / 9:00 - 18:00
© 2025 Anuvibha. All Rights Reserved